15 नवंबर 2026 | कोंडागांव विधायक लता उसेंडी ने माकड़ी विकासखंड के ग्राम इंगरा में नवीन धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ किया। अब किसानों को धान...
15 नवंबर 2026 | कोंडागांव विधायक लता उसेंडी ने माकड़ी विकासखंड के ग्राम इंगरा में नवीन धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ किया। अब किसानों को धान बेचने दूर नहीं जाना पड़ेगा।

- ग्राम इंगरा (माकड़ी विकासखंड) में नवीन धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ
- विधायक लता उसेंडी ने किसानों को नजदीक धान बेचने की सुविधा बताई
- आसपास के कई गांवों के किसानों को समर्थन मूल्य पर धान बेचने में सुविधा
कोंडागांव के विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी ने शनिवार को माकड़ी विकासखंड के ग्राम इंगरा में नवीन धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ किया। यह जानकारी जिला जनसंपर्क कार्यालय, कोंडागांव की विज्ञप्ति में दी गई है।
इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के किसानों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नवीन धान खरीदी केंद्र शुरू होने से किसानों को धान बेचने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें अपने नजदीक ही धान बेचने की सुविधा मिलेगी। इससे समय और परिवहन खर्च की बचत होगी।
शुभारंभ के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस केंद्र के शुरू होने से आसपास के कई गांवों के किसानों को समर्थन मूल्य पर धान बेचने में सुविधा मिलेगी। केंद्र शुरू होने से क्षेत्र के किसानों में उत्साह का माहौल रहा।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री सेवक राम नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी, श्री दीपेश अरोरा, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जुगबती पोयाम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रदमा सुंदर बघेल, श्री अनिल अग्रवाल तथा जनपद सदस्यगण सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
स्रोत: जनसंपर्क विभाग

कोई टिप्पणी नहीं