3 नवंबर 2026 | कांकेर जिले में 111 जर्जर और 26 भवनविहीन उचित मूल्य दुकानों के सुधार के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया। प्रस्ताव स्वीकृति के ल...
3 नवंबर 2026 | कांकेर जिले में 111 जर्जर और 26 भवनविहीन उचित मूल्य दुकानों के सुधार के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया। प्रस्ताव स्वीकृति के लिए जिला पंचायत को भेजा गया है।

- कांकेर में 496 उचित मूल्य दुकानों में से 111 सह गोदाम भवन जर्जर हैं
- 26 दुकानें स्वयं के भवन के अभाव में शासकीय भवनों में चल रही हैं
- प्रस्ताव स्वीकृति के लिए जिला पंचायत उत्तर बस्तर कांकेर को भेजा गया
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुचारु, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए उचित मूल्य दुकानों के भवनों में सुधार की पहल की जा रही है। इसके लिए जर्जर भवनों की मरम्मत, नई उचित मूल्य दुकान सह गोदाम का निर्माण और भवनविहीन दुकानों के लिए आधारभूत सुविधाएं विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
जिले में संचालित कुल 496 उचित मूल्य दुकानों में से 111 दुकानों के सह गोदाम भवन अत्यंत जर्जर स्थिति में हैं। वहीं 26 उचित मूल्य दुकानें स्वयं के भवन के अभाव में अन्य शासकीय भवनों में संचालित हो रही हैं।
इसके अलावा 07 नई उचित मूल्य दुकानों के लिए भी आवश्यकतानुसार भवन निर्माण और सुविधाओं के विकास की जरूरत चिन्हित की गई है।
प्रस्तावित कार्यों की स्वीकृति के लिए प्रकरण मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत उत्तर बस्तर कांकेर को भेजा गया है।
इस पहल का उद्देश्य उचित मूल्य दुकानों के लिए सुरक्षित और बेहतर अधोसंरचना उपलब्ध कराना, खाद्यान्न के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था मजबूत करना और राशन वितरण को अधिक व्यवस्थित बनाना है। भवनों के सुधार और नए निर्माण से दुकानों के संचालन में सुविधा बढ़ने और हितग्राहियों को बेहतर सेवाएं मिलने की उम्मीद है।
स्रोत: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़

कोई टिप्पणी नहीं