Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ताज़ा

latest

जगदलपुर में दीपावली पर मिठाई दुकानों का निरीक्षण, नमूने प्रयोगशाला भेजे

5 नवंबर 2026 | जगदलपुर में दीपावली के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया। नमूने जांच के लिए प्रयोगशा...

5 नवंबर 2026 | जगदलपुर में दीपावली के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया। नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए और एक्सपायर सामग्री नष्ट कराई गई।

जगदलपुर में मिठाई दुकान का निरीक्षण करती खाद्य सुरक्षा टीम
जगदलपुर में मिठाई दुकान का निरीक्षण करती खाद्य सुरक्षा टीम (फ़ोटो: जनसंपर्क विभाग)
मुख्य बातें
  • आड़ावाल और जगदलपुर की मिठाई दुकानों से कई प्रकार के नमूने प्रयोगशाला भेजे गए
  • 12 किलोग्राम एक्सपायर डालडा और 8 किलोग्राम रसगुल्ला नष्ट कराया गया
  • पाँच खाद्य प्रतिष्ठानों को सुधार सूचना पत्र भेजे गए

जगदलपुर में दीपावली पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया है। राज्य शासन के निर्देश पर जिले में दीपावली के दौरान बिकने वाली मिठाइयों, नमकीनों और अन्य खाद्य पदार्थों की सघन जांच की जा रही है। इसके साथ मिठाई बनाने में उपयोग होने वाली कच्ची सामग्री भी जांची जा रही है।

आड़ावाल स्थित मिठाई दुकानों के निरीक्षण में खोवा, काजू कतली, सलोनी, कलाकंद, पेंड़ा, काला जामुन, गुलाब जामुन, नारियल लड्डू, मिक्चर नमकीन, डोडा बर्फी और बेसन पापड़ी के नमूने लिए गए। इन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। निरीक्षण के दौरान 12 किलोग्राम एक्सपायर डालडा और 8 किलोग्राम रसगुल्ला नष्ट कराया गया।

जगदलपुर की अन्य मिठाई दुकानों से खोवा, गुलाब जामुन, सेव नमकीन, चावल, उड़द दाल, चक्की आटा, केसर बाटी, पेस्ट्री, चमचम, खोवा पेड़ा और कूकीज के नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए। अनहाइजेनिक स्थिति में रखा लगभग 10 किलोग्राम खोवा पाए जाने पर उसे नष्ट कराया गया।

विभाग के अनुसार जिले में निरीक्षण की कार्रवाई लगातार जारी है। पाँच खाद्य प्रतिष्ठानों को आवश्यक सुधार के लिए सुधार सूचना पत्र भेजे गए हैं।

यह कार्रवाई अभिहित अधिकारी, खाद्य एवं औषधि प्रशासन श्रीमती पूनम कुंजाम के मार्गदर्शन में की गई। संयुक्त टीम में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अंकित गुप्ता, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री पंकज कुमार नाग और नमूना सहायक श्री नंदकिशोर हिरवानी शामिल थे।

स्रोत: जनसंपर्क विभाग

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket