Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ताज़ा

latest

प्रारूप सूची में नाम नहीं होने पर पूर्व मतदाता भी भर सकेंगे फॉर्म-6

4 नवंबर 2026 | प्रारूप मतदाता सूची में नाम नहीं होने पर पूर्व में पंजीकृत मतदाता फॉर्म-6 भर सकेंगे। निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया कि इस पर ...

4 नवंबर 2026 | प्रारूप मतदाता सूची में नाम नहीं होने पर पूर्व में पंजीकृत मतदाता फॉर्म-6 भर सकेंगे। निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया कि इस पर दंडात्मक कार्रवाई नहीं होगी।

मतदाता सूची और फॉर्म-6 से जुड़ा प्रतीकात्मक चित्र
मतदाता सूची और फॉर्म-6 से जुड़ा प्रतीकात्मक चित्र (फ़ोटो: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़)
मुख्य बातें
  • पूर्व पंजीकृत मतदाता प्रारूप सूची में नाम नहीं होने पर फॉर्म-6 भर सकेंगे
  • पूर्व पंजीकरण के आधार पर दंडात्मक कार्रवाई नहीं होगी
  • आवेदक को किसी अन्य क्षेत्र की सूची में नाम दर्ज नहीं होने की पुष्टि करनी होगी

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के दौरान प्रारूप मतदाता सूची में नाम नहीं होने पर पूर्व में पंजीकृत मतदाता भी फॉर्म-6 भरकर अपना नाम दोबारा जुड़वा सकेंगे। भारत निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में स्पष्टीकरण जारी किया है।

आयोग ने कहा है कि पहले मतदाता सूची में नाम दर्ज होने के बावजूद वर्तमान प्रारूप सूची में नाम नहीं होने पर फॉर्म-6 भरना गलत घोषणा नहीं माना जाएगा। ऐसे आवेदकों के विरुद्ध केवल पूर्व पंजीकरण के आधार पर कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी।

आयोग के संज्ञान में आया था कि कई मतदाता, जिनका नाम पहले सूची में था पर अब प्रारूप सूची में नहीं है, फॉर्म-6 भरने में संकोच कर रहे थे। फॉर्म-6 में पहली बार सूची में नाम जोड़ने संबंधी घोषणा के कारण उन्हें आशंका थी कि इसे गलत घोषणा माना जा सकता है और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 31 के तहत कार्रवाई हो सकती है। आयोग ने इस आशंका को निराधार बताया है।

निर्वाचन आयोग ने दिल्ली उच्च न्यायालय के 14 अक्टूबर 2026 के निर्णय का भी उल्लेख किया है। यह निर्णय याचिका क्रमांक डब्ल्यू.पी. (सी) 14955/2026, निलोत्पल दत्ता एवं अन्य बनाम भारत निर्वाचन आयोग एवं अन्य में दिया गया था। आयोग के अनुसार, न्यायालय ने ऐसी परिस्थितियों में फॉर्म-6 को लेकर गलत घोषणा की आशंका को निराधार माना है।

आयोग ने सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) को निर्देश दिए हैं कि केवल इस आधार पर किसी आवेदक के विरुद्ध धारा 31 के तहत कार्रवाई न की जाए कि उसका नाम पूर्व की मतदाता सूची में दर्ज था। आवेदक को यह सुनिश्चित करना होगा कि उसका नाम किसी अन्य संसदीय या विधानसभा क्षेत्र की वर्तमान मतदाता सूची में पहले से दर्ज न हो और आवेदन निर्धारित नियमों के अनुरूप हो।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ ने नागरिकों से प्रारूप मतदाता सूची में अपने नाम की जांच करने की अपील की है। नाम नहीं होने पर निर्धारित समय-सीमा के भीतर फॉर्म-6 भरकर पंजीकरण कराने को कहा गया है, ताकि कोई पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।

स्रोत: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket