6 नवंबर 2026 | दंतेवाड़ा के शासकीय दंतेश्वरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सेक्टर स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। 15 महाविद्यालयों के 80 खि...
6 नवंबर 2026 | दंतेवाड़ा के शासकीय दंतेश्वरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सेक्टर स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। 15 महाविद्यालयों के 80 खिलाड़ी शामिल हुए। चयनित खिलाड़ी सूरजपुर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता खेलेंगे।

- 15 महाविद्यालयों के 80 खिलाड़ी शामिल हुए
- पुरुष वर्ग में रिंकु हेमला और महिला वर्ग में पुष्पलता दीवान प्रथम रहे
- चयनित खिलाड़ी 13-14 नवंबर 2026 को सूरजपुर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता खेलेंगे
दंतेवाड़ा में उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में शासकीय दंतेश्वरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दंतेवाड़ा ने सेक्टर स्तरीय बैडमिंटन (महिला एवं पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें सुकमा, बीजापुर, जगदलपुर और दंतेवाड़ा क्षेत्र के 15 महाविद्यालयों के कुल 80 महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. रत्नाबाला मोहंती ने किया। जनपद पंचायत दंतेवाड़ा की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भास्कर और महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री राहुल असरानी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामूहिक भावना के विकास में भी अहम भूमिका निभाते हैं।
पुरुष वर्ग में शासकीय महाविद्यालय, आवापल्ली के रिंकु हेमला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शासकीय महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के विक्रम नाग दूसरे और मेजबान महाविद्यालय के आदित्य नाग तीसरे स्थान पर रहे।
महिला वर्ग में शासकीय आवासीय कन्या महाविद्यालय की पुष्पलता दीवान ने प्रथम स्थान हासिल किया। शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जगदलपुर की मनसा राव दूसरे स्थान पर रहीं।
विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सहायक प्राध्यापक श्रीमती धारणा ठाकुर, श्रीमती रेशमा एक्का, डॉ. दिनेश कुमार लहरी, श्री दुष्यंत तारम, श्री बंशीधर चैहान और डॉ. अंजली मिंज ने पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
सेक्टर स्तर पर चयनित खिलाड़ी 13 और 14 नवंबर 2026 को सूरजपुर में आयोजित राज्य स्तरीय बैडमिंटन (महिला एवं पुरुष) प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। वे महाविद्यालय की क्रीड़ा अधिकारी डॉ. भारती रजक के मार्गदर्शन में खेलेंगे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के.एम. प्रसाद ने सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को बधाई दी।
स्रोत: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़

कोई टिप्पणी नहीं