6 नवंबर 2026 | छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2 के 1,703 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की। ऑनलाइन आवेदन 5 नवम्बर से शुरू, अंतिम तिथि...
6 नवंबर 2026 | छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2 के 1,703 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की। ऑनलाइन आवेदन 5 नवम्बर से शुरू, अंतिम तिथि 27 नवम्बर 2026 और लिखित परीक्षा 10 जनवरी 2027 को।

- समूह-2 के 1,703 पदों पर भर्ती, जिनमें सहायक ग्रेड-3 के 1,206 पद शामिल
- ऑनलाइन आवेदन 5 नवम्बर से; अंतिम तिथि 27 नवम्बर 2026, शाम 5 बजे
- लिखित परीक्षा 10 जनवरी 2027 को पांच संभागीय मुख्यालयों में
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर एवं स्नातक स्तर), उपसमूह-02 के अंतर्गत विभिन्न विभागों के 1,703 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। मंडल इन पदों के लिए पहली बार लिखित भर्ती परीक्षा आयोजित करेगा। सरकार की ओर से इसे युवाओं के लिए रोजगार का अवसर बताया गया है।
भर्ती में सहायक ग्रेड-3 के 1,206 पद शामिल हैं। इसके अलावा सहायक उप निरीक्षक (जिला इकाई संवर्ग) के 279 पद, शीघ्रलेखक (हिंदी) के 30, उप निरीक्षक-अ (शीघ्रलेखक, सामान्य शाखा) के 34, स्टेनो टाइपिस्ट के 23, डाटा एंट्री ऑपरेटर के 25, शीघ्रलेखक (द्विभाषी) के 13, पंजीयक लिपिक के 50, सहायक उप निरीक्षक-अ (सामान्य शाखा) के 40 और शीघ्रलेखक (अंग्रेजी) के 3 पद हैं।
ऑनलाइन आवेदन 5 नवम्बर से शुरू हो गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 27 नवम्बर 2026 है, शाम 5 बजे तक। आवेदन में त्रुटि सुधार 28 से 30 नवम्बर तक शाम 5 बजे तक किया जा सकेगा।
लिखित परीक्षा 10 जनवरी 2027 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगी। परीक्षा पांच संभागीय मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी। प्रवेश पत्र 4 जनवरी 2027 से मंडल की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होंगे, उन्हें परीक्षा शुल्क नियमानुसार उसी बैंक खाते में वापस किया जाएगा, जिससे शुल्क का भुगतान किया गया है।
भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी और आवेदन के लिए अभ्यर्थी मंडल की वेबसाइट https://cgssb.cgstate.gov.in पर जा सकते हैं।
स्रोत: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़

कोई टिप्पणी नहीं