Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ताज़ा

latest

बीजापुर में तीन वर्षों में 90 से अधिक गांवों तक पहुंची बिजली, 50 गांवों में काम जारी

5 नवंबर 2026 | बीजापुर में पिछले तीन वर्षों में 90 से अधिक गांवों तक बिजली पहुंचाई गई है और 50 से अधिक गांवों में विद्युतीकरण का कार्य जार...

5 नवंबर 2026 | बीजापुर में पिछले तीन वर्षों में 90 से अधिक गांवों तक बिजली पहुंचाई गई है और 50 से अधिक गांवों में विद्युतीकरण का कार्य जारी है। कलेक्टर विश्वदीप ने दी जानकारी।

(फ़ोटो: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़)
मुख्य बातें
  • पिछले तीन वर्षों में 90 से अधिक गांवों तक बिजली पहुंचाई गई
  • 50 से अधिक गांवों में विद्युतीकरण का कार्य जारी
  • एक हजार किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण हो रहा है

बीजापुर जिले में पिछले तीन वर्षों के दौरान 90 से अधिक ऐसे गांवों तक बिजली पहुंचाई गई है, जहां पहले विद्युत सुविधा उपलब्ध नहीं थी। जिले के 50 से अधिक गांवों में विद्युतीकरण का कार्य जारी है। यह जानकारी कलेक्टर श्री विश्वदीप ने दी। वे बुधवार को पत्र सूचना कार्यालय (PIB), रायपुर द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बीजापुर के सहयोग से गर्ल्स पोर्टा केबिन ऑडिटोरियम में आयोजित विशेष वार्तालाप कार्यक्रम में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

कलेक्टर ने बताया कि जिले में एक हजार किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। पहले सुरक्षा कारणों से निर्माण कार्यों के लिए सीमित समय मिलता था। कई स्थानों पर सुबह शुरू हुआ सड़क निर्माण दोपहर तक रोकना पड़ता था। उन्होंने दोरनापाल-जगरगुंडा सड़क का उदाहरण दिया। यह सड़क वर्ष 2013 में स्वीकृत हुई थी और वर्ष 2025 के अंत तक पूरी हो सकी।

कलेक्टर के अनुसार अंदरूनी क्षेत्रों में सड़क और पुल निर्माण तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। कुंडापुली सहित कई क्षेत्रों में बरसात के दौरान भी पुलिया निर्माण के प्रयास हुए हैं। फुंडरी पुल का निर्माण अंतिम चरण में है। बेदरे सहित अन्य स्थानों पर भी पुल निर्माण कार्य चल रहे हैं।

शिक्षा और स्वास्थ्य के संबंध में कलेक्टर ने कहा कि बंद पड़े स्कूलों को फिर से शुरू करने और उनका ढांचा बेहतर बनाने पर ध्यान दिया जा रहा है। जिले के 55 आदिवासी छात्रावासों के निर्माण और आधारभूत सुविधाओं का विकास प्राथमिकता में है। इस वर्ष से नया नर्सिंग कॉलेज शुरू करने की पहल की जा रही है। जिला अस्पताल की अधोसंरचना को विकसित करना भी प्रशासन की प्राथमिकता है।

पर्यटन और आजीविका के संबंध में कलेक्टर ने बताया कि इंद्रावती टाइगर रिजर्व में एक नवंबर से जंगल सफारी शुरू की गई है। इसका वर्तमान मार्ग लगभग नौ किलोमीटर है, जिसे 32 से 33 किलोमीटर तक बढ़ाने की योजना है। गिद्ध सफारी और मट्टी मरका सहित जलप्रपातों के विकास की योजना भी है। नेमेड क्षेत्र के 16 किसानों को उनके खेतों के तालाबों में झींगा पालन से जोड़ने की पहल हाल ही में की गई है।

ग्रामीण विकास के संबंध में कलेक्टर ने बताया कि विकसित भारत-जी राम जी योजना के अंतर्गत जिले में 80 करोड़ रुपये से अधिक के कार्य स्वीकृत किए जा चुके हैं। इनमें डबरी, तालाब और अन्य सामुदायिक एवं व्यक्तिगत परिसंपत्तियां शामिल हैं। जिले की 170 ग्राम पंचायतों में नोडल व्यवस्था विकसित की जा रही है, ताकि आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड और बैंक खाते जैसी सुविधाएं आसानी से मिल सकें।

पुलिस अधीक्षक श्री उमेश गुप्ता ने कार्यक्रम में बताया कि बेहतर सुरक्षा वातावरण से अंदरूनी क्षेत्रों में प्रशासन की पहुंच बढ़ी है। इससे सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य कार्यों को गति मिली है। उन्होंने नक्सल विरोधी अभियानों में सुरक्षा बलों के योगदान और आईईडी विस्फोटों से हुई क्षति का उल्लेख भी किया।

स्रोत: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket