Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

लोहंडीगुड़ा के बड़े धाराउर की जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान, पीडब्ल्यूडी पर लापरवाही का आरोप

• तेलंगाना और आंध्र प्रदेश को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग की मरम्मत की मांग, साप्ताहिक बाजार पहुंचने वालों को भी हो रही परेशानी : जगदलपुर ...

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग की मरम्मत की मांग, साप्ताहिक बाजार पहुंचने वालों को भी हो रही परेशानी :

जगदलपुर : विकासखंड लोहंडीगुड़ा के ग्राम पंचायत बड़े धाराउर की लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित सड़क के जर्जर होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण के कुछ ही वर्षों बाद इसकी हालत काफी खराब हो गई है, लेकिन शिकायतों के बावजूद सुधार की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई।

ग्रामीणों के अनुसार यह सड़क क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण मार्ग है और तेलंगाना एवं आंध्र प्रदेश की ओर संपर्क का भी माध्यम है। सड़क की खराब स्थिति के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जर्जर सड़क के संबंध में कई बार संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग से जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों का भी आवागमन होता रहता है।

बड़े धाराउर में प्रत्येक शुक्रवार को बड़ा साप्ताहिक बाजार लगता है, जिसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में सड़क की खराब स्थिति से बाजार आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से सड़क की स्थिति का निरीक्षण कर जल्द आवश्यक मरम्मत एवं सुधार कार्य कराने की मांग की है।

इस संबंध में स्थानीय वरिष्ठ नेता कृष्णा ठाकुर, विजय उइके, देवेंद्र मरकाम, बड़े धाराउर के उपसरपंच राकेश मेश्राम सहित अन्य ग्रामीणों ने सड़क की बदहाल स्थिति पर चिंता जताई।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket