Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

इंद्रावती टाइगर रिजर्व में नए डीएफओ संजय सुमेध सरवड़े ने संभाला प्रभार

• वन्यजीव संरक्षण के साथ जंगल सफारी शुरू करने की पहल, स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर : बीजापुर : इंद्रावती टाइगर रिजर्व ...

वन्यजीव संरक्षण के साथ जंगल सफारी शुरू करने की पहल, स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर :

बीजापुर : इंद्रावती टाइगर रिजर्व में नए डीएफओ संजय सुमेध सरवड़े ने अपना प्रभार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने वन्यजीव संरक्षण, वन क्षेत्र की सुरक्षा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने को प्राथमिकताओं में शामिल किया है।

डीएफओ संजय सुमेध सरवड़े ने कहा कि इंद्रावती टाइगर रिजर्व में बाघों के संरक्षण और संवर्धन पर विशेष रूप से कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही वन क्षेत्र और वन्यजीवों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने क्षेत्र में जंगल सफारी शुरू करने की दिशा में पहल करने की बात कही। उनका कहना है कि जंगल सफारी शुरू होने से पर्यटकों को इंद्रावती टाइगर रिजर्व की प्राकृतिक सुंदरता और वन्यजीवों को करीब से देखने का अवसर मिलेगा।

डीएफओ ने कहा कि पर्यटन गतिविधियों के विस्तार से स्थानीय ग्रामीणों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने का भी प्रयास किया जाएगा। वन संरक्षण के साथ स्थानीय समुदाय की भागीदारी बढ़ाना जरूरी है और उनकी आजीविका के अवसरों को मजबूत करना भी प्राथमिकता में शामिल है।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket