• शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया मैच का शुभारंभ, खेल भावना और अनुशासन का दिया संदेश : जगदलपुर...
• शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया मैच का शुभारंभ, खेल भावना और अनुशासन का दिया संदेश :
जगदलपुर : स्व. सिद्धार्थ मिश्रा की स्मृति में जिला फुटबॉल संघ (डीएफए) द्वारा आयोजित डीएफए ट्रॉफी लीग कप नॉकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचने पर जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष राणा घोष एवं पदाधिकारियों ने सुशील मौर्य का स्वागत किया। इसके बाद मौर्य ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और प्रतियोगिता के मैच का शुभारंभ किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना के साथ मैदान में उतरने और अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया।
सुशील मौर्य ने कहा कि फुटबॉल जैसे खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि स्व. सिद्धार्थ मिश्रा की स्मृति में आयोजित यह प्रतियोगिता उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ शहर और जिले के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच भी उपलब्ध करा रही है।
उन्होंने कहा कि बस्तर में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। स्थानीय खिलाड़ियों को लगातार बेहतर मंच, सुविधाएं और प्रोत्साहन उपलब्ध कराने की आवश्यकता है। ऐसे आयोजनों से युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और क्षेत्र में खेलों के प्रति उत्साह भी बढ़ता है।
कार्यक्रम में शांति नगर पार्षद जस्टिन भवानी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गौरनाथ नाग, कोषाध्यक्ष रविशंकर तिवारी, सचिव मोहसिन खान सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान सुशील मौर्य ने जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष राणा घोष, सचिव राजेश राव, आयोजन टीम, रेफरी, खिलाड़ियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए जिला फुटबॉल संघ की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के आयोजन लगातार होते रहने चाहिए।





कोई टिप्पणी नहीं