Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

सरकार के दावों की पोल खोलने सड़क पर उतरे कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, टूटे पुल पर पहुंचकर साधा निशाना

• सालभर से क्षतिग्रस्त पुल अब तक नहीं बना, बांस-बल्लियों के जुगाड़ वाले पुल से गुजर रहे ग्रामीण और स्कूली बच्चे : जगदलपुर : बस्तर में विकास...

सालभर से क्षतिग्रस्त पुल अब तक नहीं बना, बांस-बल्लियों के जुगाड़ वाले पुल से गुजर रहे ग्रामीण और स्कूली बच्चे :

जगदलपुर : बस्तर में विकास के सरकारी दावों को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार पर निशाना साधा है। बुधवार को उन्होंने चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के चितापुर ग्राम पंचायत के पास सालभर से क्षतिग्रस्त पड़े पुल का जायजा लिया और स्कूली बच्चों के साथ मौके पर पहुंचकर सरकार को जमीनी स्थिति दिखाने का प्रयास किया।

बताया गया कि जुलाई 2025 में हुई भारी बारिश के दौरान क्षेत्र में नदी का पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके अलावा बारिश के कारण कई गांवों में सड़कें, पुल-पुलिया और रपटे भी प्रभावित हुए थे। कांग्रेस का आरोप है कि एक साल बीतने के बाद भी इनका पुनर्निर्माण नहीं कराया गया है।

पिछले मानसून के दौरान चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में भारी बारिश से बड़ी संख्या में मकानों को नुकसान पहुंचा था और कई सड़कें, पुल-पुलिया तथा रपटे बह गए थे। खबर के अनुसार, उस समय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया था। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का आरोप है कि टूटे पुल-पुलियों और सड़कों के पुनर्निर्माण को लेकर की गई घोषणाओं के बावजूद अब तक धरातल पर पर्याप्त काम नहीं हुआ है।


मौके पर पहुंचे दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार बस्तर को विकसित संभाग बताती है, लेकिन जमीनी स्थिति इसके विपरीत है। उन्होंने कहा कि जुलाई 2025 से टूटा पुल अब तक नहीं बन पाया है और मजबूरी में ग्रामीण तथा स्कूली छात्र-छात्राएं बांस-बल्लियों से बनाए गए अस्थायी पुल से आवाजाही कर रहे हैं।


बैज ने इसे बस्तर के विकास मॉडल पर सवाल बताते हुए कहा कि सरकार के विकास के दावे कागजों और भाषणों तक सीमित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नजर बस्तर के खनिज संसाधनों पर है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों की बुनियादी जरूरतों की अनदेखी हो रही है।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार से क्षतिग्रस्त पुल का जल्द निर्माण कराने की मांग की। उन्होंने बांस-बल्लियों के अस्थायी पुल से गुजरते विद्यार्थियों का वीडियो भी मुख्यमंत्री के साथ साझा करते हुए बस्तर में विकास कार्यों को धरातल पर उतारने की मांग की।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket