• रायपुर में सबसे ज्यादा 508 पद स्वीकृत, बस्तर-जगदलपुर क्षेत्र में 187 पदों पर होगी भर्ती : रायपुर : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकिंग व्यवस्था...
• रायपुर में सबसे ज्यादा 508 पद स्वीकृत, बस्तर-जगदलपुर क्षेत्र में 187 पदों पर होगी भर्ती :
रायपुर : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकिंग व्यवस्था को मजबूत करने और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने 1,360 पदों पर भर्ती की अनुमति दी है। सहकारिता विभाग ने प्रदेश के पांच जिला सहकारी केंद्रीय बैंक क्षेत्रों और उनसे संबद्ध प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में भर्ती को मंजूरी दी है।
स्वीकृत पदों में जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के विभिन्न संवर्गों के 198 पद और प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में 1,162 समिति प्रबंधक के पद शामिल हैं।
समिति प्रबंधकों के 1,162 पदों में से 596 पद सीधी भर्ती और 566 पद सीमित चयन के माध्यम से भरे जाएंगे।
क्षेत्रवार स्वीकृत पदों की बात करें तो रायपुर क्षेत्र में सबसे अधिक 508 पद हैं। इसके बाद बिलासपुर में 444, बस्तर-जगदलपुर में 187, दुर्ग-राजनांदगांव में 154 और रायगढ़ में 67 पद स्वीकृत किए गए हैं।
सरकार के इस फैसले से सहकारी बैंकिंग व्यवस्था में मानव संसाधन को मजबूती मिलने के साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे।


कोई टिप्पणी नहीं