Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

गौ सेवकों ने हैप्पी कामधेनु गौशाला में मनाया रक्षाबंधन, गौवंश को बांधा रक्षा सूत्र

• 300 से अधिक गौवंश की सेवा कर रही गौशाला, गौ सेवकों ने लिया सेवा, सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प : जगदलपुर : रक्षाबंधन के पावन अवसर पर गौ से...

300 से अधिक गौवंश की सेवा कर रही गौशाला, गौ सेवकों ने लिया सेवा, सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प :

जगदलपुर : रक्षाबंधन के पावन अवसर पर गौ सेवकों ने हैप्पी कामधेनु गौशाला पहुंचकर गौ माता के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान गौ सेवकों ने गौवंश को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी सेवा, सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प लिया।

हैप्पी कामधेनु गौशाला में वर्तमान में 300 से अधिक गौवंश की देखभाल की जा रही है। इनमें कई गौवंश सड़क दुर्घटनाओं में घायल अवस्था में गौशाला पहुंचाए गए हैं, जबकि अनेक गौवंश गौदान के माध्यम से यहां आए हैं। गौशाला द्वारा गौवंश की देखभाल, उपचार और सेवा की जा रही है।

गौ सेवकों ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ माता का विशेष स्थान है। रक्षाबंधन के अवसर पर गौ माता को रक्षा सूत्र बांधना केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि गौ सेवा और गौ संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प भी है।


इस अवसर पर नरेश कोरी, रोहन कुमार, जशवंत जोशी, आदि ठाकुर, गीतेश पाणीग्रही, जितेंद्र जोशी, हितेश पाणीग्रही, संजय मौर्य, कमल निषाद और रवि नेताम सहित अन्य गौ सेवक उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket