Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

ब्लॉक कांग्रेस नेगानार की मासिक बैठक में संगठन की मजबूती और जनांदोलन की रणनीति पर चर्चा

• सुशील मौर्य की अध्यक्षता में हुई बैठक, स्मार्ट मीटर, बढ़े बिजली बिल और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना की बहाली को लेकर आंदोलन की तैयारी ...

सुशील मौर्य की अध्यक्षता में हुई बैठक, स्मार्ट मीटर, बढ़े बिजली बिल और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना की बहाली को लेकर आंदोलन की तैयारी :

जगदलपुर : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दरभा की मासिक बैठक नेगानार में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पूर्व विधायक रेखचंद जैन की उपस्थिति रही, जबकि ब्लॉक कांग्रेस दरभा अध्यक्ष महादेव नाग ने बैठक की अगुवाई की। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों और जनहित के मुद्दों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई गई। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा क्षेत्र में संगठन की सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया गया।


स्मार्ट मीटर और बिजली बिल के मुद्दे पर जनांदोलन की तैयारी

बैठक में प्रदेश में बिजली बिलों में बढ़ोतरी, घरों में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर और कांग्रेस सरकार के समय लागू 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को पुनः बहाल करने की मांग को लेकर आगामी दिनों में व्यापक जनांदोलन चलाने पर विशेष चर्चा हुई।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि कांग्रेस का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और सक्रिय भागीदारी से मजबूत होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाने और जनता के बीच जनहित के मुद्दों को मजबूती से रखने की अपील की।

उन्होंने कहा कि बिजली बिलों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर को लेकर आम उपभोक्ताओं में असंतोष है। कांग्रेस सरकार के समय 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना से प्रदेश के लाखों परिवारों को राहत मिलती थी। इस योजना को पुनः बहाल करने की मांग को लेकर कांग्रेस आगामी दिनों में व्यापक आंदोलन करेगी।


पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कार्यकर्ताओं से सक्रिय रहने का किया आह्वान

पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि कांग्रेस हमेशा आम जनता के हितों और अधिकारों की आवाज उठाती रही है। वर्तमान परिस्थितियों में संगठन को और मजबूत करते हुए कार्यकर्ताओं को लगातार जनता के बीच सक्रिय रहने की आवश्यकता है।

उन्होंने स्मार्ट मीटर तथा 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना की पुनः बहाली की मांग को लेकर प्रस्तावित आंदोलन की तैयारियों में जुटने और संगठन के प्रत्येक स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।


स्थानीय समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने पर जोर

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महादेव नाग ने बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट होकर आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाएंगे।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में जनता से लगातार संपर्क बनाए रखने और स्थानीय समस्याओं को संगठन के माध्यम से प्रभावी ढंग से उठाने की अपील की।


बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नेगानार के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या

 में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket