Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की मदद के लिए पाठ्यपुस्तकों का दान

• पिछले दौरे में विद्यार्थियों और संस्था प्रमुख ने बताई थी पुस्तकों की कमी, डॉ. बसंत कश्यप ने उपलब्ध कराईं कक्षा 12वीं की पुस्तकें : जगदलपु...

पिछले दौरे में विद्यार्थियों और संस्था प्रमुख ने बताई थी पुस्तकों की कमी, डॉ. बसंत कश्यप ने उपलब्ध कराईं कक्षा 12वीं की पुस्तकें :

जगदलपुर : आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को शिक्षा में सहयोग प्रदान करने और उन्हें अध्ययन के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद पंचायत लोहण्डीगुड़ा के उपाध्यक्ष डॉ. बसंत कश्यप ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोठियागुड़ा के कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए पाठ्यपुस्तकों का दान किया।


पिछले दौरे के दौरान विद्यार्थियों एवं संस्था प्रमुख ने विद्यालय में पुस्तकों की कमी की जानकारी दी थी। इसके बाद डॉ. कश्यप ने पहल करते हुए विद्यार्थियों के लिए आवश्यक पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराईं।

इस अवसर पर डॉ. कश्यप ने कहा कि आर्थिक कठिनाइयों के कारण किसी भी विद्यार्थी की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए। पुस्तकें विद्यार्थियों के ज्ञान और अध्ययन का महत्वपूर्ण साधन हैं। जरूरतमंद विद्यार्थियों को पुस्तकें उपलब्ध कराने से उन्हें पढ़ाई में सहयोग मिलने के साथ शिक्षा के प्रति उत्साह और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

विद्यालय परिवार ने इस पहल के लिए डॉ. बसंत कश्यप के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यालय प्रबंधन ने इसे विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास की दिशा में सराहनीय एवं प्रेरणादायी कदम बताया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य उमाशंकर ठाकुर, संकुल समन्वयक गुणसागर जोशी, अमित अवस्थी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।


इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के साथ समाज में सहयोग और पुस्तक दान की भावना को बढ़ावा देना रहा।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket