Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनपुंजी में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

• प्रभात फेरी के बाद सरपंच ने किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित : जगदलपुर :  शासकीय उ...

प्रभात फेरी के बाद सरपंच ने किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित :

जगदलपुर : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनपुंजी में 15 अगस्त 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में जनपद सदस्य हेमेश्वरी नाग, सरपंच श्रीमती गायत्री नाग, सांसद प्रतिनिधि सूरज नाग, एसएमसी अध्यक्ष सुजाता बिसाई, सदस्य बबीता यादव, पंच, पालकगण एवं अन्य विशिष्ट नागरिक उपस्थित रहे।


कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई। इसके बाद विद्यालय परिसर में सरपंच श्रीमती गायत्री नाग ने ध्वजारोहण किया। विद्यालय की प्राचार्य डॉ. पूर्णिमा सरोज, स्टाफ एवं अतिथियों ने विद्यार्थियों तथा उपस्थित नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।



समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति भाषणों के साथ विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के संयोजन एवं मार्गदर्शन में पी. मिश्रा, मंजू मंडावी, मालती पोर्ते एवं के. हिरवानी की भूमिका रही।





विद्यालय के विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। स्काउट-गाइड, खेल, शतरंज एवं पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विशेष पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को अतिथियों के हाथों पुरस्कार प्रदान किए गए। सरपंच द्वारा भी विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।


समारोह के अंत में सभी उपस्थितजनों को मिष्ठान्न वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कुम्मर बेनिशिव ने किया, जबकि गजेंद्र ध्रुवे ने आभार प्रदर्शन किया।


इस तरह विद्यालय का स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विद्यार्थियों के सम्मान के साथ उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket