Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

धनियालुर ग्राम पंचायत ने सात गौवंशों का किया गौदान, ‘गौ दान अभियान’ को मिला बढ़ावा

• सावन मास में गौ संरक्षण की पहल, दो महीने से कांजी हाउस में सुरक्षित रखे गए थे गौवंश : जगदलपुर : सावन मास के अवसर पर धनियालुर ग्राम पंचाय...

सावन मास में गौ संरक्षण की पहल, दो महीने से कांजी हाउस में सुरक्षित रखे गए थे गौवंश :

जगदलपुर : सावन मास के अवसर पर धनियालुर ग्राम पंचायत ने गौ संरक्षण और सेवा की दिशा में पहल करते हुए सात गौवंशों का गौदान किया। ग्राम में घूम रहे इन गौवंशों को पंचायत द्वारा करीब दो महीने से कांजी हाउस में सुरक्षित रखा गया था। इनमें चार वयस्क और तीन छोटे गौवंश शामिल हैं।

ग्राम पंचायत ने इन सभी गौवंशों को हैप्पी कामधेनु गौशाला को गौदान किया। गौशाला संचालक एवं गौ सेवा आयोग सदस्य दीपक पनपालिया ने बताया कि यह गौदान गौ सेवकों द्वारा चलाए जा रहे ‘गौ दान अभियान’ के तहत किया गया है। अभियान का उद्देश्य गौ सेवा और संरक्षण को बढ़ावा देना है।


सुरक्षित वातावरण में हो सकेगा गौवंशों का संरक्षण

गौ सेवक मुन्ना कोरी ने कहा कि ग्राम पंचायत की इस पहल से गौवंशों को सुरक्षित और संरक्षित वातावरण मिल सकेगा। उन्होंने गौ सेवा को समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से गौ दान और गौ संरक्षण अभियान से जुड़ने की अपील की।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच शामबती कश्यप के साथ तुलसीराम कश्यप, मनीराम कश्यप, हरिहर कश्यप, कैलाश कश्यप, टीलू पटेल, विजय कश्यप सहित गौ सेवकों में रोहन कुमार, जशवंत जोशी और इन्द्र टेमरे मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket