Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का जनसंपर्क जारी, उपभोक्ताओं से भरवाए विरोधी आवेदन

• सुशील मौर्य बोले- जनता की परेशानी को गंभीरता से ले भाजपा सरकार, तत्काल रोक लगाए; सूर्यापानी ने कहा- जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस पुरजोर लड...

सुशील मौर्य बोले- जनता की परेशानी को गंभीरता से ले भाजपा सरकार, तत्काल रोक लगाए; सूर्यापानी ने कहा- जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस पुरजोर लड़ाई लड़ेगी :

जगदलपुर : स्मार्ट मीटर लगाए जाने और बिजली बिलों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न वार्डों में घर-घर पहुंचकर बिजली उपभोक्ताओं से संवाद किया और स्मार्ट मीटर के विरोध में आवेदन फॉर्म भरवाए।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य की मौजूदगी में उत्तर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यापानी एवं वार्ड छाया पार्षद के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने डोर-टू-डोर अभियान चलाया। इस दौरान उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर, बिजली बिलों में बढ़ोतरी और इससे परिवारों पर पड़ रहे आर्थिक बोझ को लेकर जानकारी दी गई। कार्यकर्ताओं ने उपभोक्ताओं की समस्याएं और शिकायतें भी सुनीं।

अभियान के दौरान बड़ी संख्या में बिजली उपभोक्ताओं ने अपनी समस्याएं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सामने रखीं। उपभोक्ताओं ने बिजली के बढ़ते बिलों से घरेलू बजट प्रभावित होने की बात कही और स्मार्ट मीटर को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं।


जनता में स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल को लेकर नाराजगी : सुशील मौर्य

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर आम जनता में लगातार नाराजगी और चिंता है। भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि उपभोक्ताओं को राहत मिले और बिजली व्यवस्था पारदर्शी एवं उपभोक्ता हितैषी बने। कांग्रेस पार्टी जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुन रही है और स्मार्ट मीटर तथा बिजली बिल बढ़ोतरी के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठा रही है।

सुशील मौर्य ने कहा कि यदि सरकार आम उपभोक्ताओं की समस्याओं पर ध्यान नहीं देती है तो कांग्रेस इस मुद्दे को और व्यापक स्तर पर उठाएगी।


जनहित के मुद्दों पर पुरजोर लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस : सूर्यापानी

उत्तर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यापानी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनहित के मुद्दों पर जनता के साथ खड़ी रही है। स्मार्ट मीटर और बिजली बिलों को लेकर उपभोक्ताओं में जो परेशानी है, उसे भाजपा सरकार को समझना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनहित के मुद्दों पर पुरजोर लड़ाई लड़ेगी और आम जनता की आवाज को मजबूती से सरकार तक पहुंचाएगी। उन्होंने बताया कि डोर-टू-डोर अभियान का उद्देश्य केवल विरोध दर्ज कराना नहीं, बल्कि बिजली उपभोक्ताओं को उनके मुद्दों और अधिकारों के प्रति जागरूक करना भी है।

अभियान के दौरान पूर्व सभापति कविता साहू, नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र परिहार, महामंत्री अभिषेक नायडू, अमरनाथ सिंह, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष लता निषाद, मन्नू सेन, व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेंद्र पटवा, एस. नीला, वकील यादव और कमला भत्तरा सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket