Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

स्मार्ट मीटर और बिजली बिल बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस का डोर-टू-डोर अभियान

• पांच वार्डों में उपभोक्ताओं से भरवाए गए ‘स्मार्ट विरोधी आवेदन’, 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना बहाल करने की मांग : जगदलपुर : छत्तीसगढ़ ...

पांच वार्डों में उपभोक्ताओं से भरवाए गए ‘स्मार्ट विरोधी आवेदन’, 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना बहाल करने की मांग :

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के आह्वान और बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के निर्देश पर कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर और बिजली बिलों में बढ़ोतरी के खिलाफ डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष बलराम यादव के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने विवेकानंद वार्ड, अनुकूल देव वार्ड, प्रवीर वार्ड, सिविल लाइन और अब्दुल कलाम वार्ड में घर-घर पहुंचकर बिजली उपभोक्ताओं से संवाद किया।

अभियान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपभोक्ताओं से ‘स्मार्ट विरोधी आवेदन’ भरवाए। इन आवेदनों के जरिए बिजली बिलों में बढ़ोतरी, स्मार्ट मीटर लगाए जाने और बिजली राहत योजना से जुड़ी उपभोक्ताओं की समस्याओं एवं आपत्तियों को दर्ज किया गया।

बिजली बिल बढ़ोतरी से आम उपभोक्ताओं पर बोझ का आरोप

उत्तर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बलराम यादव ने कहा कि बिजली प्रत्येक परिवार की मूलभूत आवश्यकता है। उनके मुताबिक बिजली बिलों में बढ़ोतरी से आम उपभोक्ताओं, मध्यमवर्गीय परिवारों, गरीबों, छोटे व्यापारियों और किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर को लेकर भी उपभोक्ताओं के बीच कई तरह की आशंकाएं और शिकायतें सामने आ रही हैं।

उन्होंने भाजपा सरकार से उपभोक्ताओं की चिंताओं को गंभीरता से लेने और बिजली व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।


400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना बहाल करने की मांग

कांग्रेस ने बिजली बिलों में हुई बढ़ोतरी वापस लेने, स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक लगाने और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को पुनः बहाल करने की मांग की।

कांग्रेस नेताओं के अनुसार अभियान के दौरान बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने आवेदन भरकर अपनी समस्याएं और मांगें पार्टी के सामने रखीं। पार्टी ने कहा कि वह बिजली उपभोक्ताओं से जुड़े मुद्दों को आगे भी उठाती रहेगी।

कांग्रेस ने संकेत दिया है कि मांगों को लेकर आने वाले दिनों में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।

अभियान के दौरान प्रभारी अतिरिक्त शुक्ला, मंडल अध्यक्ष दंतेश्वर राव, पंचराज, पार्षद सुशीला बघेल, जाहिद हुसैन, राकेश मौर, अफरोज बेगम, खीरेंद्र यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket