Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

बागबहार-कोतबा सड़क निर्माण जारी, अतिक्रमण और डीजल संकट से आई थी रफ्तार में बाधा

• ठेकेदार ने गुणवत्ता के साथ कार्य जारी होने का किया दावा, राजस्व विभाग से अतिक्रमण हटाने की मांग : जशपुर : बागबहार से कोतबा तक निर्माणाधीन...

ठेकेदार ने गुणवत्ता के साथ कार्य जारी होने का किया दावा, राजस्व विभाग से अतिक्रमण हटाने की मांग :



जशपुर : बागबहार से कोतबा तक निर्माणाधीन सड़क का कार्य गुणवत्ता के साथ जारी है। निर्माण एजेंसी मेसर्स अभय कंस्ट्रक्शन के अनुसार, पिछले दिनों डीजल की अस्थायी कमी के कारण कुछ समय के लिए निर्माण कार्य प्रभावित हुआ था, लेकिन आपूर्ति सामान्य होने के बाद सड़क और पुलिया निर्माण का कार्य फिर से तेज गति से शुरू कर दिया गया है।





निर्माण एजेंसी का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान कई स्थानों पर अवैध अतिक्रमण बड़ी बाधा बना हुआ है। नियमानुसार अतिक्रमण हटाने और सीमांकन की जिम्मेदारी राजस्व विभाग की है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं को दूर करने की मांग की है।




निर्माण एजेंसी ने कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और पोर्टलों पर प्रसारित उन खबरों का भी खंडन किया है, जिनमें सड़क निर्माण को लेकर ठेकेदार और लोक निर्माण विभाग (PWD) पर आरोप लगाए गए हैं। एजेंसी का दावा है कि कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जा रहा है और बिना तथ्यात्मक आधार के लगाए गए आरोप भ्रामक हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket