Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

विकास की नींव रखने वाले हाथों का सम्मान

विकास की नींव रखने वाले हाथों का सम्मान श्रमिक सम्मेलन में योजनाओं की सौगात से खिले श्रमिकों के चेहरे जगदलपुर, 10 अप्रैल 2...

विकास की नींव रखने वाले हाथों का सम्मान

श्रमिक सम्मेलन में योजनाओं की सौगात से खिले श्रमिकों के चेहरे

जगदलपुर, 10 अप्रैल 2026: स्थानीय वीर सावरकर भवन में शुक्रवार को निर्माण श्रमिकों के सशक्तिकरण और उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से एक भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। श्रम विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रमिकों का सम्मान करते हुए उन्हें विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

इस सम्मेलन में जिले के दूरस्थ अंचलों से बड़ी संख्या में श्रमिकों ने भाग लिया, जिससे पूरा परिसर उत्साह और ऊर्जा से भरा नजर आया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप एवं नगर निगम सभापति श्री खेमसिंह देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

अपने संबोधन में सांसद श्री महेश कश्यप ने श्रमिकों को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाना है। उन्होंने श्रमिकों को उनके अधिकारों के प्रति सजग रहने और शासन की योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि श्रमिकों के लिए 31 विभिन्न योजनाएं संचालित हैं, जिनका लाभ तभी मिल सकता है जब श्रमिक पंजीकृत हों।

नगर निगम सभापति श्री खेमसिंह देवांगन ने भी श्रमिकों के योगदान को सराहते हुए उन्हें शासन की योजनाओं से अधिक से अधिक जुड़ने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। इस अवसर पर श्रमिकों के चेहरों पर संतोष और खुशी स्पष्ट रूप से झलक रही थी।

सम्मेलन की विशेषता यह रही कि मौके पर ही पंजीकरण शिविर लगाकर नए श्रमिकों का तत्काल पंजीयन किया गया। श्रम पदाधिकारी श्री भूपेंद्र नायक ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य उन श्रमिकों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना है, जो अब तक जानकारी के अभाव में वंचित थे।

इस पहल से बस्तर के दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले श्रमिक भी अब सीधे सरकारी योजनाओं से जुड़ सकेंगे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket