कन्या आश्रम शाला अलनार में कक्षा 8 के विद्यार्थियों को दी गई भावपूर्ण विदाई लोहंडीगुड़ा, 10 अप्रैल 2026: ग्राम पंचायत अलनार क...
कन्या आश्रम शाला अलनार में कक्षा 8 के विद्यार्थियों को दी गई भावपूर्ण विदाई
लोहंडीगुड़ा, 10 अप्रैल 2026: ग्राम पंचायत अलनार के कन्या आश्रम शाला में अध्ययनरत कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों को विदाई समारोह आयोजित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ विदाई दी गई।
विदाई समारोह के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थित जनों ने सराहा। कार्यक्रम ने विद्यालय परिसर में उत्साह और भावुकता का माहौल बना दिया।
कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष डॉ. बसंत कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन और उच्च लक्ष्य निर्धारित करने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्ष मंगतू राम कश्यप, कलम सिंह, धनीराम सेठिया, लखीधर सेठिया, तुलु राम कश्यप, चंद्रशेखर ठाकुर, उमेंद्र ठाकुर, एबीओ हरेंद्र ठाकुर, बीआरसी पीलाराम सिन्हा, लच्छिन नाग, श्याम पाण्डे, गुणसागर जोशी, प्रधान अध्यापक, आश्रम अधीक्षक सहित शिक्षकगण एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।
Meta Description: लोहंडीगुड़ा के अलनार स्थित कन्या आश्रम शाला में कक्षा 8 के विद्यार्थियों को भावपूर्ण विदाई दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रेरणादायक संबोधनों के साथ समारोह सम्पन्न हुआ।



कोई टिप्पणी नहीं