जगदलपुर : आत्मनिर्भर भारत विजन 2047 के लिए सशक्त युवा एवं समृद्ध बस्तर की संकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद...
- Advertisement -
![]()
जगदलपुर : आत्मनिर्भर भारत विजन 2047 के लिए सशक्त युवा एवं समृद्ध बस्तर की संकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, जगदलपुर में 04 व 05 मई को इनोवेशन महाकुंभ 1.0 का वृहद आयोजन होने जा रहा है। आयोजन से संबंधित पोस्टर का राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रायपुर में विमोचन किया। इस अवसर पर कुलपति मनोज कुमार श्रीवास्तव एवं आयोजित समिति के अधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
यह छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा इनोवेशन व स्टार्टअप शोकेस होगा। इसमें क्षेत्र के विद्यार्थी, नवाचारकर्ता, उद्यमी, शिक्षाविद्, इंडस्ट्री एक्सपर्ट, नीति-निर्माता एक साथ मंच व ज्ञान साझा करते हुए स्वाबलंबी भारत और बस्तर का समाधान ढूंढेंगे। बेस्ट आईडिया एवं स्टार्टअप को पुरस्कृत किया जाएगा।
आयोजन में विवि के पीएम उषा एवं इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल के अतिरिक्त आईआईटी भिलाई, एनआईटी रायपुर, आईआईएम रायपुर,सीजीकॉस्ट, स्वाबलंबी भारत अभियान, एमएफसीसी, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय जैसी संस्थानों की सहभागिता रहेगी। प्रतिभागिता के लिए रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो गया है। विश्वविद्यालय द्वारा आवास सहित सारी सुविधा दी जाएगी।



कोई टिप्पणी नहीं