Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

भाजपा जिला महिला मोर्चा की नवीन कार्यकारिणी टीम घोषित

• जिला अध्यक्ष माहेश्वरी ठाकुर ने की घोषणा, बिजली बैद्य व पूनम सिन्हा को जिला महामंत्री का मिला दायित्व : • संगठन को सशक्त बनाने महती भूमिक...

जिला अध्यक्ष माहेश्वरी ठाकुर ने की घोषणा, बिजली बैद्य व पूनम सिन्हा को जिला महामंत्री का मिला दायित्व :

संगठन को सशक्त बनाने महती भूमिका निभाये महिला मोर्चा : भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय 



जगदलपुर : भारतीय जनता पार्टी ने महिला मोर्चा की नवीन जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देशानुसार महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी की सहमति व भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय की अनुशंसा से महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष माहेश्वरी ठाकुर ने अपनी नई जिला कार्यकारिणी टीम घोषित की है। भाजपा जिला महिला मोर्चा में महामंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व बिजली बैद्य और पूनम सिन्हा को सौंपा गया है।


जिला उपाध्यक्ष कुसुम परिहार,डाकेश्वरी पाण्डेय, गीता मिश्रा व बीबी चंदाबानो बनायी गयीं हैं। जिला मंत्री मीना विश्वकर्मा, उर्मिला गोयल, पुष्पा तिवारी, रेखा नाग, विभा सिंह नियुक्त हुईं हैं। वहीं कोषाध्यक्ष बसंती नायक, सह कोषाध्यक्ष किरण उईके, कार्यालय प्रभारी श्वेता गुप्ता, मीडिया प्रभारी अनिता पटेल एवं सोशल मीडिया प्रभारी अलका सेंगर को बनाया गया है।

कार्यसमिति सदस्यों में रेखा परमार,शशि नाग,रीना घोष, मधुमिता कश्यप,आशा पाटिल,बुटकी कश्यप, चम्पा नाग, त्रिवेणी रंधारी, पार्वती शर्मा, सोनमती घोष, तिलोत्तमा बघेल,आशा महापात्र,धनमती बिसाई, धनमती प्रजापति,जयमनी ठाकुर, स्थायी आमंत्रित सदस्यों में अन्नपूर्णा नायडू, सुधा मिश्रा, अनिता श्रीवास्तव, दयामनी बघेल, रमन्ना सोनी,रौशन सिसोदिया, मीना साहू, विशेष आमंत्रित सदस्यों में वेदवती कश्यप, दीप्ति पाण्डेय, दयावती देवांगन, ममता राणा, रामबती भण्डारी, सोनबारी भद्रे,महावती मण्डावी,पद्मा कश्यप,पदमनी कश्यप,मानकदई कश्यप, जयबती कश्यप,अंजू राय व टिकेश्वरी मण्डावी को स्थान दिया गया है।

भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने महिला मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों व कार्यकारिणी से संगठन की रीति नीति पर चलते हुए पार्टी को मजबूत बनाने व दायित्वों को कर्मठता से पूर्ण करने अपेक्षा की है।

___________________

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket