जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के आरंग स्तिथ मैट्स यूनिवर्सिटी द्वारा बस्तर जिले के जगदलपुर निवासी कामना वर्मा को एजुकेशन विषय में पीएचडी की उपाधि प्र...
- Advertisement -
![]()
जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के आरंग स्तिथ मैट्स यूनिवर्सिटी द्वारा बस्तर जिले के जगदलपुर निवासी कामना वर्मा को एजुकेशन विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। उन्होंने “शैक्षिक उपलब्धि पर मानसिक योग्यता एवं शालेय वातावरण के प्रभाव का अध्ययन” विषय पर अपना शोधकार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया। यह शोधकार्य उन्होंने मैट्स यूनिवर्सिटी की डीन एवं डायरेक्टर डॉ. परविंदर हंसपाल के मार्गदर्शन में संपन्न किया।
डॉ कामना वर्मा ने बताया कि इस सफलता का श्रेय अपनी मार्गदर्शक डॉ. हंसपाल, अपने पति सी.एम. वर्मा, भाई अवधेश वर्मा सहित परिवार के सभी सदस्यों एवं प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों को दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवारजन, शुभचिंतक एवं उनके छात्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की हैl


कोई टिप्पणी नहीं