मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जगदलपुर आगमन, एयरपोर्ट पर हुआ आत्मीय स्वागत मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आज जगदलपुर एयरपोर्ट पर आत्...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जगदलपुर आगमन, एयरपोर्ट पर हुआ आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आज जगदलपुर एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत किया गया। वे उद्योग विभाग द्वारा आयोजित इन्वेस्टर कनेक्टर और दिव्यांग जनों के उपकरण वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
जगदलपुर, 11 सितंबर 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आज जगदलपुर के मां दंतेश्वरी हवाई अड्डे पर आत्मीय स्वागत किया गया। वे उद्योग विभाग द्वारा आयोजित इन्वेस्टर कनेक्टर और दिव्यांग जनों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय के साथ उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, सांसद श्री महेश कश्यप, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह और सचिव श्री राहुल भगत भी पहुंचे।
हवाई अड्डे पर उनका स्वागत करने वालों में जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव, चित्रकोट विधायक श्री विनायक गोयल, जगदलपुर के महापौर श्री संजय पांडेय, पूर्व विधायक डॉ. सुभाऊ कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शामिल थे।
स्वागत के दौरान कमिश्नर श्री डोमन सिंह, आईजी श्री सुंदर राज पी., कलेक्टर श्री हरिस एस और पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा भी मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें:
- बस्तर आकांक्षी जिला, टोकापाल ब्लॉक को राष्ट्रीय ब्रॉन्ज अवार्ड
- जल जीवन मिशन: 10 ठेकेदार ब्लैकलिस्टेड
- बस्तर में 240 बेड का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनेगा
📰 भरोसेमंद खबरें, विश्लेषण और ज़मीनी हकीकत — अब बस एक क्लिक दूर!
👉 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें और ताज़ा अपडेट सबसे पहले पाएं:
कोई टिप्पणी नहीं