Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

छत्तीसगढ़ की धरोहर को मिला नया जीवन: भोंगपाल के प्राचीन शिव मंदिर में मुख्यमंत्री साय और डॉ. रमन सिंह ने किया दुग्धाभिषेक

छत्तीसगढ़ की धरोहर को मिला नया जीवन: भोंगपाल के प्राचीन शिव मंदिर में मुख्यमंत्री साय और डॉ. रमन सिंह ने किया दुग्धाभिषेक: कोंडागांव :  जिले...


छत्तीसगढ़ की धरोहर को मिला नया जीवन: भोंगपाल के प्राचीन शिव मंदिर में मुख्यमंत्री साय और डॉ. रमन सिंह ने किया दुग्धाभिषेक:

कोंडागांव : जिले के ऐतिहासिक भोंगपाल गांव में रविवार का दिन आध्यात्मिक ऊर्जा और सांस्कृतिक चेतना का साक्षी बना। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने यहां स्थित 6वीं सदी के प्राचीन शिव मंदिर में विधिवत दुग्धाभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विरासत से परिपूर्ण इस गांव को अब एक नई पहचान मिलने जा रही है। सरकार द्वारा प्रस्तावित बुद्ध पार्क की स्थापना इस क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से भी समृद्ध बनाएगी। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा, “भोंगपाल न केवल हमारी संस्कृति की धरोहर है, बल्कि यह भावनात्मक आस्था का केंद्र भी है। यहां का शिव मंदिर हमारे इतिहास की अमूल्य संपदा है।”

डॉ. रमन सिंह ने भी श्रद्धाभाव के साथ पूजा-अर्चना करते हुए कहा कि "इस पवित्र धरोहर को संरक्षित कर अगली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।"

इस आयोजन ने न केवल श्रद्धालुओं को भाव-विभोर किया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि राज्य सरकार अपने सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ने के लिए प्रतिबद्ध है।




कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket