Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

शौर्य की विजय यात्रा: 27 नक्सलियों को ढेर कर लौटे जवानों का ऐतिहासिक स्वागत”

“ शौर्य की विजय यात्रा: 27 नक्सलियों को ढेर कर लौटे जवानों का ऐतिहासिक स्वागत” दंतेवाड़ा :  देशभक्ति, साहस और त्याग की मिसाल बने हमारे वीर ज...


शौर्य की विजय यात्रा: 27 नक्सलियों को ढेर कर लौटे जवानों का ऐतिहासिक स्वागत”

दंतेवाड़ा : देशभक्ति, साहस और त्याग की मिसाल बने हमारे वीर जवान जब 27 खूंखार नक्सलियों को मार गिराने के बाद लौटे, तो पूरा दंतेवाड़ा गूंज उठा ‘भारत माता की जय’ के नारों से। नक्सली सरगना बासवराजू समेत 27 उग्रवादियों का खात्मा कर जब ये सपूत लौटे, तो नगरवासियों ने उन्हें असली नायकों की तरह स्वागत किया।

सड़कों पर रंगों की बारिश हुई, अनार और पटाखों की गूंज से माहौल दीपावली जैसा हो गया। होली के रंगों में सराबोर नागरिकों ने अपने वीर जवानों को फूलों से लाद दिया। महिलाओं ने परंपरागत वेशभूषा में आरती उतारकर उनका अभिनंदन किया। बच्चे ‘जय जवान’ के पोस्टर लिए घंटों से उनका इंतजार कर रहे थे।

बस्तर के कई गांवों और सुरक्षा शिविरों में एक साथ दीपावली और होली मनाई गई। जवानों के इस अदम्य साहस और पराक्रम को देखकर जनता की आंखें गर्व से नम थीं।

यह जीत न केवल नक्सलवाद के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि यह विश्वास दिलाती है कि देश की सुरक्षा में लगे जवान हर चुनौती से पार पाने में सक्षम हैं।



कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket