Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी को लेकर बवाल, मंत्री विजय शाह का पुतला फूंका

  कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी को लेकर बवाल, मंत्री विजय शाह का पुतला फूंका: जांजगीर : भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी पर कथित आपत्तिजन...

 

कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी को लेकर बवाल, मंत्री विजय शाह का पुतला फूंका:

जांजगीर :भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विरोध स्वरूप जांजगीर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री विजय शाह का पुतला फूंका और उन्हें तत्काल मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सेना जैसे सम्मानित संस्थान की अधिकारी पर ऐसी टिप्पणी न केवल निंदनीय है, बल्कि इससे देश की सैन्य प्रतिष्ठा को भी ठेस पहुंची है। कांग्रेस नेताओं ने इसे महिलाओं के सम्मान पर हमला बताते हुए कहा कि यह टिप्पणी समाज में गलत संदेश देती है।

कांग्रेस नेता संजीव त्रिवेदी ने कहा, "कर्नल सोफिया कुरैशी जैसे अधिकारी देश की शान हैं। विजय शाह की यह टिप्पणी देशभक्ति की भावना और महिलाओं के सम्मान के खिलाफ है। ऐसे मंत्री को एक क्षण भी अपने पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है।"

महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा, "यदि सरकार ने मंत्री के खिलाफ कार्रवाई नहीं की, तो महिला मोर्चा पूरे राज्य में आंदोलन छेड़ेगा।"

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां ली हुई थीं, जिन पर "सेना का अपमान नहीं सहेंगे", "विजय शाह माफी मांगो", जैसे नारे लिखे थे। पुतला दहन के दौरान क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहा, हालांकि स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण रही।

वहीं, मंत्री विजय शाह की ओर से इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

अब देखना होगा कि सरकार इस विवाद पर क्या रुख अपनाती है और क्या मंत्री के खिलाफ कोई कार्रवाई की जाती है या नहीं।




कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket