PM मोदी से ‘बस्तर की बात’: CM साय बोले - बंदूकें छीनकर थमाई गेंद, नड्डा बोले - नक्सलवाद पर चली है निर्णायक चोट रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्...
PM मोदी से ‘बस्तर की बात’: CM साय बोले - बंदूकें छीनकर थमाई गेंद, नड्डा बोले - नक्सलवाद पर चली है निर्णायक चोट
रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में दिल्ली में NDA और भाजपा शासित 19 राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की विशेष बैठक आयोजित हुई। इस दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘बस्तर की बात’ रखी। उन्होंने कहा, "हमने हाथों से बंदूकें छीनकर युवाओं को गेंद थमाई है। पुनर्वास, रोजगार और पर्यटन के जरिए नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बदलाव की नई शुरुआत हो रही है।"
साय ने बताया कि सरकार की रणनीति सिर्फ सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और स्थानीय संस्कृति को भी केंद्र में रखा गया है। बस्तर को विकास का आदर्श मॉडल बनाने की दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने भी इस मुद्दे पर बात करते हुए कहा, “नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने पूरी ताकत झोंक दी है। आज जो परिणाम दिख रहे हैं, वह इसी साझा संकल्प का फल हैं।”
PM मोदी ने राज्यों से कहा कि वे विकास के कार्यों में एक-दूसरे के नवाचारों से सीखें। उन्होंने नक्सलवाद पर छत्तीसगढ़ सरकार की पहल की सराहना करते हुए इसे "शांति और विकास का संतुलित रास्ता" बताया।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि बस्तर जैसे क्षेत्रों में स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर, ट्राइबल टूरिज्म और ग्राम उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए केंद्र विशेष सहायता उपलब्ध कराएगा।
यह बैठक सिर्फ प्रशासनिक नहीं, बल्कि नई विकास-यात्रा का शंखनाद मानी जा रही है।
कोई टिप्पणी नहीं