भाजपा संगठन को मजबूत बनाने करेंगे काम: गोपाल मोदी: कोरबा : भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने रविवार को दीनदयाल कुंज स्थित पार्ट...
भाजपा संगठन को मजबूत बनाने करेंगे काम: गोपाल मोदी:
कोरबा : भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने रविवार को दीनदयाल कुंज स्थित पार्टी कार्यालय में विधिवत पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान के बाद पदभार संभाला।
प्रदेश संगठन द्वारा शनिवार को पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा को पद से हटाए जाने के बाद गोपाल मोदी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। पदभार ग्रहण समारोह के दौरान गोपाल मोदी ने कहा कि वे संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने और पार्टी को नई ऊर्जा देने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी चुनौतियों का सामना करने का आह्वान भी किया।
समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने गोपाल मोदी का स्वागत करते हुए उन्हें नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।
कोई टिप्पणी नहीं