जगदलपुर : विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर गीदम रोड स्थित वन विद्यालय में रेडक्रॉस सोसाइटी की पर्यावरण उप समिति ने विचार गोष्ठी का आयोजन किया। ...
जगदलपुर : विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर गीदम रोड स्थित वन विद्यालय में रेडक्रॉस सोसाइटी की पर्यावरण उप समिति ने विचार गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं था, बल्कि एक ठोस बदलाव की पहल करते हुए पौधों को कम से कम एक हजार दिनों तक जीवित रखने का संकल्प लिया गया।
रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रेसिडेंट मनीष गुप्ता की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष ऋषि भटनागर, राज्य प्रतिनिधि अलेक्जेंडर चेरियन, पर्यावरण उप समिति के अध्यक्ष विधुशेखर झा और पर्यावरण प्रेमी संपत झा ने भी विचार रखे।
कार्यक्रम की शुरुआत पौधरोपण से हुई, जिसमें दो पौधे लगाए गए। इसके बाद वक्ताओं ने पृथ्वी संरक्षण की जिम्मेदारी को केवल सरकारी तंत्र तक सीमित न रखकर आम लोगों के व्यवहार में बदलाव की जरूरत बताई।
वक्ताओं ने कहा कि सिर्फ पौधा लगाना काफी नहीं, उसे बड़ा करना असली जिम्मेदारी है। इस दिशा में ‘1000 दिन तक पौधों को जीवित रखने’ का संकल्प एक व्यावहारिक और असरदार कदम है।
कार्यक्रम में प्लास्टिक मुक्त वातावरण और घरों में एसी-फ्रीज के कम उपयोग पर भी जोर दिया गया। ऋषि भटनागर ने बताया कि क्लोरो-फ्लोरो कार्बन गैसों का उत्सर्जन तापमान बढ़ा रहा है और यह पृथ्वी के लिए गंभीर खतरा है।
कोई टिप्पणी नहीं