भाजपा संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प: गोपाल मोदी कोरबा : भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने रविवार को दीनदयाल कुंज स्थित पार्टी का...
- Advertisement -
![]()
भाजपा संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प: गोपाल मोदी
कोरबा : भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने रविवार को दीनदयाल कुंज स्थित पार्टी कार्यालय में पदभार संभाला। उन्होंने पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान के बाद औपचारिक रूप से संगठन की कमान संभाली।
प्रदेश संगठन ने शनिवार को पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा को पद से हटाकर गोपाल मोदी को यह जिम्मेदारी सौंपी थी। पदभार ग्रहण समारोह में गोपाल मोदी ने कहा कि वे संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी चुनौतियों का सामना करने का आह्वान किया।
समारोह में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गोपाल मोदी का स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
कोई टिप्पणी नहीं