चिल्फीघाटी में खुशी की लहर, क्षेत्रवासियों ने दी शुभकामनाएं: चिल्फीघाटी : क्षेत्र के सम्मानित समाजसेवी और श्रमिक हितों के सशक्त आवाज़ रघुना...
चिल्फीघाटी में खुशी की लहर, क्षेत्रवासियों ने दी शुभकामनाएं:
चिल्फीघाटी : क्षेत्र के सम्मानित समाजसेवी और श्रमिक हितों के सशक्त आवाज़ रघुनाथ झारिया को वनवासी मजदूर महासंघ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति न केवल चिल्फीघाटी बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
झारिया लंबे समय से वनवासी और मजदूर समुदाय के अधिकारों की लड़ाई लड़ते आ रहे हैं। उनकी ईमानदारी, संघर्षशीलता और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
नियुक्ति की खबर मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों, समाजिक संगठनों और कार्यकर्ताओं ने झारिया को बधाई दी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में मजदूरों की आवाज़ राष्ट्रीय स्तर पर और मज़बूती से गूंजेगी।
रघुनाथ झारिया ने इस अवसर पर कहा, "यह जिम्मेदारी मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं हमेशा से वंचित वर्गों की सेवा में रहा हूं और आगे भी पूरी निष्ठा से उनका प्रतिनिधित्व करता रहूंगा।"
उनकी इस उपलब्धि से चिल्फीघाटी का नाम राष्ट्रीय पटल पर एक बार फिर गौरव से जुड़ा है।
कोई टिप्पणी नहीं