जनता की राय से बनेगा जगदलपुर का बजट: महापौर बोले- अब विकास में सभी की सीधी भागीदारी: जगदलपुर : शहर के विकास की दिशा अब सिर्फ अफसरों और न...
जनता की राय से बनेगा जगदलपुर का बजट: महापौर बोले- अब विकास में सभी की सीधी भागीदारी:
जगदलपुर : शहर के विकास की दिशा अब सिर्फ अफसरों और नेताओं की बैठक में तय नहीं होगी, बल्कि आम जनता की राय भी सीधे बजट में शामिल होगी। जगदलपुर नगर निगम ने पहली बार 2025-26 के बजट के लिए जनता से सुझाव मांगे हैं। इसके लिए निगम की ओर से एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया गया है, जिस पर नागरिक अपने सुझाव भेज सकते हैं।
महापौर संजय पांडेय ने कहा, "शहर के विकास में हर एक नागरिक की भूमिका अहम है। यह बजट जनता के विचारों का प्रतिबिंब होगा।" निगम का यह कदम शहर में भागीदारी आधारित शासन की ओर एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
महापौर ने बताया कि जिन सुझावों को व्यावहारिक और विकासोन्मुखी माना जाएगा, उन्हें बजट में शामिल किया जाएगा। इस पहल से नागरिक न सिर्फ सुझाव देंगे, बल्कि वे खुद तय करेंगे कि उनका शहर कैसा दिखे और किस दिशा में आगे बढ़े।
नगर निगम की इस पहल को शहरवासियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है और उम्मीद की जा रही है कि यह मॉडल अन्य शहरों के लिए भी मिसाल बन सकता है।
कोई टिप्पणी नहीं