कांग्रेस नेता की विवादित पोस्ट: पाकिस्तान से भारत की हार तय बताई, ट्रोलिंग के बाद बोले- अकाउंट हैक हुआ: रायपुर: छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता औ...
- Advertisement -
![]()
कांग्रेस नेता की विवादित पोस्ट: पाकिस्तान से भारत की हार तय बताई, ट्रोलिंग के बाद बोले- अकाउंट हैक हुआ:
रायपुर: छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता और कुनकुरी के पूर्व विधायक यूडी मिंज एक विवादित सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवादों में घिर गए हैं। मिंज के अकाउंट से एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें लिखा था कि भारत और पाकिस्तान के युद्ध की स्थिति में भारत की हार निश्चित है।
पोस्ट में यह भी कहा गया कि युद्ध की मांग करने वालों को अग्निवीर बनाकर सीधे बॉर्डर पर भेज देना चाहिए। इस बयान के बाद मिंज सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुए।
मामला गरमाने पर यूडी मिंज ने सफाई दी कि उनका अकाउंट हैक हो गया था और पोस्ट उन्होंने नहीं की थी। फिलहाल कांग्रेस पार्टी ने इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।
कोई टिप्पणी नहीं