मनेंद्रगढ़ में बिना औपचारिक आदेश के नियुक्ति: विधायक रेणुका सिंह ने सोशल मीडिया पर ही बनाया प्रतिनिधि: मनेंद्रगढ़, छत्तीसगढ़ : भरतपुर-सोन...
मनेंद्रगढ़ में बिना औपचारिक आदेश के नियुक्ति: विधायक रेणुका सिंह ने सोशल मीडिया पर ही बनाया प्रतिनिधि:
मनेंद्रगढ़, छत्तीसगढ़ : भरतपुर-सोनहत की विधायक और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार मामला जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ में मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति से जुड़ा है।
रेणुका सिंह ने रवि गुप्ता को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त कर दिया, लेकिन यह नियुक्ति किसी भी आधिकारिक पत्र या प्रशासनिक आदेश के बजाय सीधे सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए घोषित की गई।
इस कदम को लेकर राजनीतिक हलकों में सवाल उठ रहे हैं। क्या यह नियुक्ति वैध है? क्या बगैर औपचारिक प्रक्रिया के किसी व्यक्ति को जनपद पंचायत में प्रतिनिधि बनाया जा सकता है?
जनपद पंचायत के कई सदस्यों और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने इस पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि ऐसी नियुक्ति से न केवल पारदर्शिता पर सवाल उठता है, बल्कि पार्टी की आंतरिक प्रक्रियाओं की अनदेखी भी होती है।
फिलहाल पार्टी या प्रशासन की ओर से इस पोस्ट पर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन अंदरखाने चर्चाएं गर्म हैं कि यह फैसला संगठन में असहमति और भ्रम की स्थिति पैदा कर सकता है।
कोई टिप्पणी नहीं