Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Ads

Girl in a jacket

बेटी की शादी के लिए संजोए जेवरात पर चोरों का हाथ: कोरबा में नगदी और अनाज भी ले उड़े

  बेटी की शादी के लिए संजोए जेवरात पर चोरों का हाथ: कोरबा में नगदी और अनाज भी ले उड़े: कोरबा:  शहर के प्रशासनिक कॉलोनी में रविवार रात अज्ञात...

 बेटी की शादी के लिए संजोए जेवरात पर चोरों का हाथ: कोरबा में नगदी और अनाज भी ले उड़े:

कोरबा: शहर के प्रशासनिक कॉलोनी में रविवार रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों के जेवरात, नगदी और अनाज चुरा लिया। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है, जहां तहसील कार्यालय में कार्यरत ओडी लदेर के घर चोरी हुई।

परिवार के सभी सदस्य एक फैमिली फंक्शन में गए थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने घर का ताला तोड़ा और अंदर घुस गए। वारदात में चोरों ने सोने-चांदी के जेवर, नकदी और घर में रखा अनाज भी समेट लिया। खास बात यह है कि ये वही जेवर थे, जो लदेर परिवार ने बेटी की शादी के लिए संजोकर रखे थे।

सोमवार सुबह जब परिवार वापस लौटा तो घर का बिखरा हुआ सामान देख उनके होश उड़ गए। तुरंत ही पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

इस घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत है और वे सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।


कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket