BSF जवानों की मुस्तैदी से बची युवक की जान: CPR देकर मौत के मुंह से निकाला, सड़क हादसे में हुआ था गंभीर घायल: नया रायपुर : में BSF जवानों ...
BSF जवानों की मुस्तैदी से बची युवक की जान: CPR देकर मौत के मुंह से निकाला, सड़क हादसे में हुआ था गंभीर घायल:
नया रायपुर : में BSF जवानों की सतर्कता और मानवता ने एक युवक की जिंदगी बचा ली। रविवार को एक युवक की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर से तेज बहाव में खून निकल रहा था, और उसकी हालत लगातार बिगड़ रही थी।
उसी दौरान वहां मौजूद BSF जवानों ने बिना देर किए घायल युवक की मदद की। उन्होंने प्राथमिक उपचार दिया और CPR (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) देकर उसकी धड़कनें सामान्य करने की कोशिश की। जवानों की त्वरित कार्रवाई से युवक की जान बच गई। बाद में उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों ने जवानों के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि BSF के जवान न केवल सीमा पर देश की रक्षा करते हैं, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए भी हमेशा तत्पर रहते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं