कोरिया में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई, 15 चालान कटे, तीन पुलिसकर्मी भी शामिल: कोरिया: यातायात नियमों के उल्लंघन पर कोरिया पुलिस ...
- Advertisement -
![]()
कोरिया में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई, 15 चालान कटे, तीन पुलिसकर्मी भी शामिल:
कोरिया: यातायात नियमों के उल्लंघन पर कोरिया पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को ओड़गी नाका तिराहे पर चले विशेष चेकिंग अभियान में 15 लोगों का चालान काटा गया। इन पर बिना हेलमेट वाहन चलाने का आरोप था। चौंकाने वाली बात यह रही कि पकड़े गए लोगों में तीन पुलिसकर्मी भी शामिल थे।
एसपी रवि कुमार कुर्रे के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून सभी के लिए समान है और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
कोई टिप्पणी नहीं