Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Ads

Girl in a jacket

बीजापुर में STF जवानों पर नक्सली हमला: IED ब्लास्ट से सड़क पर 5 फीट गड्ढा, 2 जवान घायल

  बीजापुर में STF जवानों पर नक्सली हमला: IED ब्लास्ट से सड़क पर 5 फीट गड्ढा, 2 जवान घायल: छत्तीसगढ़ : के बीजापुर में नक्सलियों ने STF जवानो...

 बीजापुर में STF जवानों पर नक्सली हमला: IED ब्लास्ट से सड़क पर 5 फीट गड्ढा, 2 जवान घायल:

छत्तीसगढ़ : के बीजापुर में नक्सलियों ने STF जवानों को निशाना बनाते हुए बड़ा हमला किया। सोमवार को हुए इस हमले में सड़क पर लगाए गए कमांड IED ब्लास्ट से जवानों से भरा वाहन चपेट में आ गया। हालांकि, गनीमत रही कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त नहीं हुआ, लेकिन विस्फोट के चलते 2 जवान घायल हो गए। धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि सड़क पर करीब 5 फीट गहरा गड्ढा हो गया।


ऑपरेशन के बाद लौट रहे थे जवान:

जानकारी के मुताबिक, STF की टीम एक सर्च ऑपरेशन के बाद बीजापुर लौट रही थी। इसी दौरान नक्सलियों ने यह IED ब्लास्ट किया। विस्फोट होते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल जवानों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर इलाज शुरू कर दिया गया है।


इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज:

हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया। अधिकारियों का मानना है कि इस हमले के पीछे स्थानीय नक्सली संगठनों का हाथ हो सकता है। घटना के बाद बीजापुर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।


नक्सलियों की नई साजिश?

इस घटना ने एक बार फिर साबित किया है कि नक्सली हमले की रणनीति बदल रहे हैं। हाल ही में सुरक्षा बलों के ऑपरेशन से बौखलाए नक्सली बारूदी सुरंगों और IED ब्लास्ट का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा जैसे इलाकों में सुरक्षा बलों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन का कहना है कि घायल जवानों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति स्थिर है। वहीं, हमलावरों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है।


कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket