Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

महादेव सट्टा पर सख्त रुख: CM साय बोले— न कोई बख्शा जाएगा, न घोटालेबाज बचेंगे

  महादेव सट्टा पर सख्त रुख: CM साय बोले— न कोई बख्शा जाएगा, न घोटालेबाज बचेंगे: रायपुर : छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा को लेकर सियासी घमासान ते...

 महादेव सट्टा पर सख्त रुख: CM साय बोले— न कोई बख्शा जाएगा, न घोटालेबाज बचेंगे:

रायपुर : छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। इस मुद्दे पर अब एक नया कार्टून चर्चा में है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मगरमच्छ के मुंह में दिखाया गया है, साथ ही लिखा है— "अब तोर घोटाला तोला निगलही।"

महादेव सट्टा मामले में कार्रवाई के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने साफ कहा कि घोटाले में शामिल कोई भी व्यक्ति, चाहे वह बीजेपी का करीबी हो या कांग्रेस का, बख्शा नहीं जाएगा।

साय के इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में हलचल और बढ़ गई है। विपक्ष जहां इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बता रहा है, वहीं सरकार इसे भ्रष्टाचार पर सख्त रुख करार दे रही है। महादेव सट्टा कांड में कई बड़े नामों के सामने आने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं, जिससे राज्य की राजनीति और गरमा गई है।


कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket