Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

विधायक देवेंद्र यादव ने होली मिलन में किया जमकर डांस, उड़ाया गुलाल

  विधायक देवेंद्र यादव ने होली मिलन में किया जमकर डांस, उड़ाया गुलाल: भिलाई :  होली की रंगीन मस्ती में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव भी पूर...

 विधायक देवेंद्र यादव ने होली मिलन में किया जमकर डांस, उड़ाया गुलाल:

भिलाई : होली की रंगीन मस्ती में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव भी पूरी तरह सराबोर नजर आए। मंगलवार को महाराष्ट्र मंडल में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के होली मिलन समारोह में उन्होंने जमकर डांस किया और फाग गीत गाए।

कार्यक्रम में रंग, गुलाल और संगीत का जबरदस्त माहौल था। जैसे ही फिल्मी और पारंपरिक होली गीत बजे, विधायक यादव खुद को रोक नहीं पाए और मंच पर आ गए। उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं और जनता के साथ ढोल की धुन पर ठुमके लगाए।

समारोह में मौजूद लोगों ने भी फूलों और गुलाल की बारिश कर माहौल को और रंगीन बना दिया। विधायक यादव ने कहा, "होली भाईचारे और प्रेम का त्योहार है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी सौहार्द बढ़ता है।"

कार्यक्रम में कांग्रेस के कई पदाधिकारी, स्थानीय नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। होली के रंग और संगीत के बीच भोज और मिठाइयों का दौर भी चला, जिससे समारोह यादगार बन गया।


कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket