Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

चारामा में पार्षद की मिसाल: खुद थामा झाड़ू, गली-मोहल्लों की सफाई में जुटे

  चारामा में पार्षद की मिसाल: खुद थामा झाड़ू, गली-मोहल्लों की सफाई में जुटे: कांकेर: नगर पंचायत चारामा के वार्ड 13 के पार्षद उत्तम साहू ने ज...

 चारामा में पार्षद की मिसाल: खुद थामा झाड़ू, गली-मोहल्लों की सफाई में जुटे:

कांकेर: नगर पंचायत चारामा के वार्ड 13 के पार्षद उत्तम साहू ने जनता के बीच एक मिसाल पेश की है। आमतौर पर पार्षदों से विकास कार्यों की योजना बनाने और प्रशासन से समन्वय की उम्मीद की जाती है, लेकिन साहू ने खुद झाड़ू उठाकर सफाई अभियान की कमान संभाल ली है।

हर सुबह 6 से 7 बजे तक वे अपने वार्ड में गली-मोहल्लों की सफाई करते हैं। उनका यह अभियान न केवल स्वच्छता को बढ़ावा दे रहा है बल्कि लोगों को भी जागरूक कर रहा है। पार्षद साहू का कहना है कि स्वच्छता केवल सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के हर व्यक्ति को इसमें योगदान देना चाहिए।

स्थानीय लोग भी उनके इस प्रयास से प्रेरित होकर अभियान में जुड़ने लगे हैं। कई नागरिकों ने सफाई में हाथ बंटाना शुरू कर दिया है, जिससे चारामा में स्वच्छता को लेकर एक नई सोच विकसित हो रही है। पार्षद साहू का यह प्रयास ‘स्वच्छ भारत मिशन’ की भावना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उनकी इस पहल की नगर में सराहना हो रही है, और लोग इसे बदलाव की शुरुआत मान रहे हैं।


कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket