Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Ads

Girl in a jacket

CBI रेड के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पुलिस को चकमा देकर जलाया पुतला

  CBI रेड के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पुलिस को चकमा देकर जलाया पुतला: बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और भिलाई व...

 CBI रेड के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पुलिस को चकमा देकर जलाया पुतला:

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के घर सीबीआई की छापेमारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बिलासपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला दहन किया।

पुलिस की सख्ती के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता सुरक्षा घेरे को चकमा देकर नेहरू चौक पहुंचने से पहले ही पुतला जलाने में कामयाब रहे। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात था, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अचानक किए गए प्रदर्शन ने प्रशासन को चौंका दिया।

कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर बदले की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्षी नेताओं को दबाने के लिए जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ऐसी कार्रवाई बंद नहीं हुई तो कांग्रेस राज्यभर में उग्र आंदोलन करेगी।

इस प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है और शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket