पर्यवेक्षक आज करेंगे रायशुमारी, जल्द होगी आधिकारिक घोषणा: बिलासपुर : नगर निगम के नए सभापति के चयन को लेकर आज भाजपा संगठन के पर्यवेक्षक बिला...
पर्यवेक्षक आज करेंगे रायशुमारी, जल्द होगी आधिकारिक घोषणा:
बिलासपुर : नगर निगम के नए सभापति के चयन को लेकर आज भाजपा संगठन के पर्यवेक्षक बिलासपुर पहुंच रहे हैं। जिलाध्यक्ष, मेयर और संगठन की राय के साथ ही इस बार भी विधायक अमर अग्रवाल की पसंद को प्राथमिकता दी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, वार्ड 30 के पार्षद विनोद सोनी का नाम लगभग तय माना जा रहा है।
भाजपा संगठन में लंबे समय से सक्रिय विनोद सोनी को अमर अग्रवाल का करीबी माना जाता है। उनकी संगठनात्मक क्षमता और अनुभव को देखते हुए उन्हें सभापति बनाए जाने की प्रबल संभावना है। हालांकि, अंतिम निर्णय पर्यवेक्षकों की रायशुमारी के बाद ही घोषित किया जाएगा।
नगर निगम में भाजपा के बहुमत को देखते हुए यह तय है कि सभापति पद पर भाजपा का ही कब्जा रहेगा। अब देखना यह होगा कि आधिकारिक रूप से पार्टी कब और कैसे इसकी घोषणा करती है।
कोई टिप्पणी नहीं