छत्तीसगढ़ में बड़ा राजनीतिक सप्ताह: 24 मार्च को राष्ट्रपति मुर्मू, 30 को पीएम मोदी का दौरा: छत्तीसगढ़ : में इस महीने राजनीतिक हलचल तेज हो...
छत्तीसगढ़ में बड़ा राजनीतिक सप्ताह: 24 मार्च को राष्ट्रपति मुर्मू, 30 को पीएम मोदी का दौरा:
छत्तीसगढ़ : में इस महीने राजनीतिक हलचल तेज होने वाली है। 24 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राज्य के दौरे पर आएंगी और विधानसभा के विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके ठीक छह दिन बाद, 30 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे, जहां वे बिलासपुर में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे।
प्रदेश सरकार और प्रशासन इन दोनों दौरों की तैयारियों में जुट गया है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव और अन्य वरिष्ठ मंत्री व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। राष्ट्रपति मुर्मू के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है, वहीं प्रधानमंत्री मोदी की सभा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।
इन दोनों हाई-प्रोफाइल दौरों से छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमा सकती है, खासकर आगामी चुनावों के मद्देनजर इन कार्यक्रमों को अहम माना जा रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं