Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Ads

Girl in a jacket

बलौदा बाजार: खेत में सिंचाई कर रहे किसान पर तेंदुए का हमला, जान बचाकर भागे

  बलौदा बाजार: खेत में सिंचाई कर रहे किसान पर तेंदुए का हमला, जान बचाकर भागे: बलौदा बाजार :  जिले के हटौद गांव में मंगलवार सुबह एक तेंदुए ने...

 बलौदा बाजार: खेत में सिंचाई कर रहे किसान पर तेंदुए का हमला, जान बचाकर भागे:

बलौदा बाजार : जिले के हटौद गांव में मंगलवार सुबह एक तेंदुए ने किसान पर हमला कर दिया। किसान कांशी राम पटेल खेत में सिंचाई कर रहे थे, तभी अचानक तेंदुआ झाड़ियों से निकलकर उन पर झपटा। उसने किसान के कान और पीठ पर पंजे मारकर घायल कर दिया।

हमले के बाद किसान किसी तरह खुद को बचाते हुए शोर मचाने लगे, जिससे तेंदुआ भाग निकला। स्थानीय लोगों ने घायल किसान को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

गांव में तेंदुए के हमले से दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए की तलाश कर उसे पकड़ने की मांग की है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रख रही है और पिंजरा लगाने की तैयारी कर रही है।


कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket