ED पर चढ़ा भाजपा का भगवा रंग? कांग्रेस बोली- 'FIR-FIR खेल रही सरकार', BJP का जवाब- 'भगवा तो लहराता रहेगा': छत्तीसगढ़ : मे...
ED पर चढ़ा भाजपा का भगवा रंग? कांग्रेस बोली- 'FIR-FIR खेल रही सरकार', BJP का जवाब- 'भगवा तो लहराता रहेगा':
छत्तीसगढ़ : में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की लगातार छापेमारी और कांग्रेस नेताओं पर हो रही कार्रवाई को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। बैज ने आरोप लगाया कि ED अब निष्पक्ष जांच एजेंसी नहीं रही, बल्कि उस पर भाजपा का भगवा रंग चढ़ चुका है।
कांग्रेस का आरोप: ED बनी सरकार का हथियार:
दीपक बैज ने कहा कि भाजपा ED का दुरुपयोग कर विपक्षी दलों को दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सालभर पहले ही प्लानिंग कर ली जाती है कि कहां छापा मारना है और किसे निशाना बनाना है।
BJP का पलटवार: भगवा तो लहराता रहेगा:
कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा ने भी तीखा जवाब दिया। पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि भगवा रंग कभी किसी एजेंसी पर नहीं चढ़ता, बल्कि यह भारत की संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी गलतियों को छिपाने के लिए इस तरह के बयान दे रही है, लेकिन कानून अपना काम करेगा।
ED की कार्रवाई पर सियासी घमासान:
छत्तीसगढ़ में हाल ही में ED की छापेमारी के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस इसे बदले की राजनीति बता रही है, जबकि भाजपा का कहना है कि भ्रष्टाचार करने वालों पर कार्रवाई होनी ही चाहिए। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सियासत और गरमाने के आसार हैं।
कोई टिप्पणी नहीं