Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Ads

Girl in a jacket

भिलाई स्टील प्लांट में फिर हादसा: क्रेन की स्प्रिंग टूटकर मजदूर पर गिरी, गंभीर रूप से घायल

  भिलाई स्टील प्लांट में फिर हादसा: क्रेन की स्प्रिंग टूटकर मजदूर पर गिरी, गंभीर रूप से घायल: भिलाई :  स्टील प्लांट में सुरक्षा उपायों की अन...

 भिलाई स्टील प्लांट में फिर हादसा: क्रेन की स्प्रिंग टूटकर मजदूर पर गिरी, गंभीर रूप से घायल:

भिलाई : स्टील प्लांट में सुरक्षा उपायों की अनदेखी एक बार फिर सामने आई है। प्लांट में काम के दौरान 30 किलोग्राम वजनी क्रेन की स्प्रिंग टूटकर एक मजदूर के कंधे पर गिर गई, जिससे वह घायल हो गया। हादसे के बाद उसे तुरंत मेल मेडिकल पोस्ट ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

सूत्रों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब मजदूर अपने नियमित कार्य में व्यस्त था। अचानक क्रेन की स्प्रिंग टूटकर नीचे गिर गई और सीधे उसके कंधे पर आ लगी। इससे वह बेहोश हो गया और मौके पर हड़कंप मच गया।

यह कोई पहला मामला नहीं है जब भिलाई स्टील प्लांट में इस तरह की दुर्घटना हुई हो। इससे पहले भी कई मजदूर यहां सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण चोटिल हो चुके हैं। मजदूर संगठनों ने इस घटना को लेकर प्रबंधन से जवाबदेही की मांग की है।

प्लांट प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन मजदूरों का कहना है कि अगर जल्द ही सुरक्षा उपायों को मजबूत नहीं किया गया तो ऐसी घटनाएं आगे भी हो सकती हैं।


कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket